चंदौली में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की झोपड़ी में कट रही रात, कागजों में सिमटा भरोसा
चंदौली के चकिया में 2025 की बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया ...और पढ़ें

चंदौली में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, जर्जर झोपड़ियों में गुजर-बसर।
HighLights
बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
2025 की बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी बेघर।
प्रशासन के आश्वासन के बावजूद आवास आवंटन में देरी।
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली)। बाढ़ की चपेट में आकर घर गृहस्थी गवां चुके गरीबों,बेसहारो को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने का दावा फेल गया है। जमुआ ग्राम पंचायत के 12 से अधिक लोग उदाहरण हैं। यह कुनबा जर्जर झुग्गी झोपड़ी व कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा है।
2025 अगस्त, सितंबर माह में आई बाढ़ से ग्राम पंचायत के आशियाना उजड़ गया। तहसील प्रशासन ने बाढ राहत सामग्री वितरण कर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन योजना के तहत ग्राम पंचायत में किसी भी लाभार्थी को लाभ नहीं मिल पाया।
आवास का नहीं मिला लाभ
वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना से 871 लोगों को लाभान्वित किया गया। हिनौती दक्षिणी में 51 और पीतपुर में 43 समेत कई ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक विकास क्षेत्र के 413 लोगों का मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता की श्रेणी में चयनित किया जा चुका है। पात्रों के चयन में बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश को दरकिनार कर दिया गया है।
बसंती का बाढ़ कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राहत सामग्री तो मिली, लेकिन आवास का आश्वासन आज तक पूरा नहीं हुआ। बरसात और सर्दी में परिवार के साथ इसी जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।
विधवा सुगली बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो चुकी है। पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास देने का आश्वासन दिया गया। एक साल बीत गया, लेकिन आवास की सूची में नाम नहीं आया।
निशा बाढ़ में घर उजड़ने के बाद तंगहाली में जीवन गुजार रही है। उम्मीद थी कि सरकार पक्का घर देगी लेकिन नसीब नही हुआ। केश चार- संत राम का बाढ़ ने बचा-खुचा आशियाना भी तबाह कर दिया था। बच्चो के साथ झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए शासन की गाइडलाइन और पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन का प्रविधान है। ब्लाक से लेकर जिले तक के अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से गुजारिश की गई लेकिन पीड़ितों को आवास आवंटित नहीं किया गया। - सुधा सिंह, प्रशासक प्रधान।
जमुआ ग्राम पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को आवास का लाभ क्यों नहीं मिला, इसकी जानकारी कराई जाएगी। यदि कोई परिवार पात्रता की श्रेणी में आता है और उसका चयन नहीं हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार राय, खंड विकास अधिकारी,चकिया