Move to Jagran APP

घाट चमकाए, झाड़-झंखाड़ हटाकर तालाब व पोखरों को किया साफ

डाला छठ पर्व पर श्रद्धालू महिलाओं को अ‌र्घ्य देने में कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर शनिवार को तालाबों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चला। नगर प्रशासन हो या ग्राम प्रधान हर कोई स्वच्छता में जुट गए। प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे। गहराई वाले तालाबों में बैरिके¨डग का कार्य भी चल रहा। नगर के सावजी, कालीजी, बसारिकपुर पोखरा को पूरी तरह से साफ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:55 PM (IST)
घाट चमकाए, झाड़-झंखाड़ हटाकर तालाब व पोखरों को किया साफ
घाट चमकाए, झाड़-झंखाड़ हटाकर तालाब व पोखरों को किया साफ

जागरण संवाददाता, चंदौली/चकिया (चंदौली) : डाला छठ पर्व पर श्रद्धालु महिलाओं को अ‌र्घ्य देने में कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर शनिवार को तालाबों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चला। नगर प्रशासन हो या ग्राम प्रधान हर कोई स्वच्छता में जुट गए। प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे। गहराई वाले तालाबों में बैरिके¨डग का कार्य भी चल रहा। नगर के सावजी, कालीजी, बसारिकपुर पोखरा को पूरी तरह से साफ किया गया।

loksabha election banner

पीडीडीयू नगर में मानसरोवर, दामोदरदास चंधासी, रामजानकी पोखरा, अलीनगर समेत अन्य तालाबों, पोखरों की नगर प्रशासन, स्वयं सेवियों ने सफाई की। तालाबों के घाट चमका दिए गए तो पानी में गिरे खरपतवार और झाड़ झंखाड़ भी हटाए गए।

चकिया कार्यालय के अनुसार नगर के मां कालीजी पोखरा की सफाई के प्रति युवा संगठन सक्रिय हो गया। शनिवार को दर्जनों युवकों का जत्था अल सुबह पोखरे से जलकुंभी निकालने के साथ ही तट को साफ करने में लग गए। सामाजिक संगठन युगांधर सेवा समिति व जय मां काली सेवा समिति के सदस्यों ने सफाई की। सुबह ही विभिन्न घाटों, पोखरे के अंदर जमी काई, प्लास्टिक, माला फूल व अन्य कचरों को बाहर निकाला। समिति के अध्यक्ष विकास मद्धेशिया, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार, शेखर तिवारी, रंजीत ¨सह, सूरज मोदनवाल, कैलाश प्रसाद जायसवाल, अजय मिश्र, अशोक गुप्ता, सचिन मद्धेशिया समेत तमाम लोग इस कार्य में लगे। समिति दूर दराज से आने वाली व्रती महिलाओं व परिजनों को रुकने के लिए टेंट व बिस्तर की व्यवस्था करेगी। बबुरी पोखरे की सफाई को ग्रामीणों ने घंटों श्रमदान किया।

सैयदराजा नगर पंचायत में नगर प्रशासन द्वारा सरोवर की सफाई जोर शोर से शुरू की। परेवा गांव में दिनकर सेवा समित के मृत्युंजय कुमार ¨सह के नेतृत्व में सफाई की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जयसवाल सहित सभासद महेंद्र राय नामवर प्रसाद, नागा वर्मा, विभव गुप्ता, पप्पू गुप्ता ने कहा सरोवर की सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य भी कराया गया। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए दो गोताखोर बुलाए गए हैं। घाटों को फूलों से सजाया जाएगा। परेवा में प्रधान समरेंद्र बहादुर ¨सह, गौरव ¨सह, मोनू ¨सह, अर¨वद पांडेय, गुड्डू ¨सह, ¨टकू ¨सह, विकास, निखिल, किशन सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.