विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख; महिला गंभीर रूप से झुलसी

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 12:11 PM (IST)

चंदौली के मझगाई गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चंदौली में गैस सिलेंडर रिसाव से भीषण आग गृहस्थी जलकर खाक महिला झुलसी।

चंदौली में गैस सिलेंडर रिसाव से भीषण आग गृहस्थी जलकर खाक महिला झुलसी।

HighLights

  1. चंदौली के मझगाई गांव में गैस सिलेंडर में आग लगी।

  2. आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

  3. एक महिला आंशिक रूप से झुलसी, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। विकास क्षेत्र के मझगाई गांव में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि महिला आंशिक रूप से झुलस गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मझगाई गांव निवासी अशोक की पत्नी चिंता देवी शुक्रवार सुबह रसोई में गैस पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से आग भड़क गई। चिंता देवी कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों में घिरने से चिंता देवी भागने लगीं, जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गईं।

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कमरे में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई, कपड़े, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को नौगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार महिला खतरे से बाहर है।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिलती तो नुकसान कम हो सकता था। सूचना पर 112 पुलिस पहुंच गई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।