विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के लिए पांच शहरों से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, डीडीयू होकर भी मिलेगी सुविधा

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 06:30 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया ...और पढ़ें

दीपावली छठ पर लुधियाना के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, पीडीडीयू जंक्शन पर भी ठहराव।

दीपावली छठ पर लुधियाना के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, पीडीडीयू जंक्शन पर भी ठहराव।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए रेलवे ने चलाईं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें।

  2. सहरसा, दरभंगा, गया, कोलकाता से लुधियाना तक सेवाएं।

  3. गया-लुधियाना स्पेशल का पीडीडीयू जंक्शन पर ठहराव।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता से लुधियाना के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इनमें गया-लुधियाना स्पेशल का ठहराव पीडीडीयू जंक्शन पर भी होगा। इससे पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04664 लुधियाना-गया फेस्टिवल स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 2:25 बजे वाराणसी, 4:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन, 5:13 बजे भभुआ रोड, 5:48 बजे सासाराम और 6:08 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी।

सुबह आठ बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04663 गया-लुधियाना स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 11 बजे गया से खुलेगी। 11:58 बजे डेहरी ऑन सोन, 12:18 बजे सासाराम, 12:33 बजे भभुआ रोड और दोपहर दो बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

इन शहरों से भी मिलेगी सुविधा

ट्रेन 04656/04655 लुधियाना-सहरसा स्पेशल का परिचालन छह, नौ और 11 नवंबर को लुधियाना से तथा आठ, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से होगा। ट्रेन 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल सात, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से तथा आठ, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से चलेगी। ट्रेन 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल पांच और नौ नवंबर को लुधियाना से तथा छह और 10 नवंबर को पूर्णिया से रवाना होगी।

ट्रेन 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता स्पेशल छह नवंबर को लुधियाना से और सात नवंबर को कोलकाता से चलेगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल भी पांच, नौ और 12 नवंबर को सरहिंद से तथा छह, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से चलाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।