Move to Jagran APP

चलनी में चांद का दीदार कर पूरा किया व्रत

??? ?? ???? ???? ? ????? ????????? ?? ????? ?? ??? ???????? ?? ??????? ?? ??????? ???? ?????? ??????? ???? ???? ??? ???? ??? ?? ???? ?? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ???? ????? ???? ?????? ???????? ????? ??? ?? ??? ?? ??? ????? ?? ????? ??? ???? ????????? ?? ????? ???? ???? ??????? ?? ????? ?? ?? ????-????? ?? ???? ??? ?? ???? ?? ?? ??? ?? ???????? ?? ????? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:16 AM (IST)
चलनी में चांद का दीदार कर पूरा किया व्रत
चलनी में चांद का दीदार कर पूरा किया व्रत

जासं, चंदौली : पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा। जिला मुख्यालय समेत जिले के नगरीय व ग्रामीण इलाकों में व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को चलनी में चांद देखा। इसके बाद पानी पीकर व्रत समाप्त किया। मंदिरों में भी दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

loksabha election banner

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार : पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। निर्जला व्रत रहते हुए करवा मां की पूजा की और शाम को चलनी में चांद का दीदार पर व्रत पूरा किया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की ओर से नगर स्थित एक स्कूल में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एकत्र हो कर विधि-विधान से करवाचौथ की पूजा की और पति के दीर्घायु की कामना की। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। देवी मंदिरों में सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम के वक्त एक स्थान पर एकत्रित होकर महिलाओं ने पूजन किया। सामूहिक रूप से पूजन कर कथा का श्रवण किया। अन्य देवालयों में दर्शन पूजन के निमित्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने चांद को चलनी से देखकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण किया। इससे पूर्व महिलाओं ने स्वयं की साज-सज्जा के साथ स्वादिष्ट पकवान बनाए तथा पूजन-अर्चन किया। शाम होते ही संपूर्ण श्रृंगार के साथ सज-धज कर पूजा की थाली हाथों में लेकर अपने पति व बच्चों के साथ छतों पर जाकर चंद्रदेव का दर्शन किया और अ‌र्घ्य दिया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की। एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक रूप से कथा सुनी। पूजा-अर्चना करके अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना अग्रवाल, अंशू अग्रवाल, मीनू, सुनीता, मधु, योगिता, इंदू गुलाटी, मनीषा आदि रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.