Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया विरोध

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) लेहरा मनिहरा ड्रेन सहित अन्य समस्या को लेकर धरना।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:07 AM (IST)
Hero Image
समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : लेहरा मनिहरा ड्रेन सहित अन्य समस्या को लेकर किसान यूनियन लामबंद है। मंगलवार को खडे़हरा गांव के रामजानकी मंदिर परिसर में सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से समस्या के शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि लम्बे समय से लेहरा मनिहरा ड्रेरन की सफाई की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। हर बार अधिकारियों ने समस्या निस्तारण का कोरा आश्वासन दिया। यही नहीं गांव में जर्जर तारों के कारण सिचाई कार्य बाधित है। किसान नेता रामअवतार सिंह, बाबूलाल गोंड, दीनानाथ राजभर, रामअधार विश्वकर्मा, महेन्द्र यादव, प्रेमनारायण मौर्य, राजेन्द्र यादव, रमाशंकर, सुल्तान अहमद आदि मौजूद थे।