किसानों ने मांगा टेल तक पानी
विकास भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने टेल तक पानी पहुंचाने व खराब नलकूपों के मरम्मत की मांग की। कहा पानी के अभाव में चिलचिलाती धूप में धान की फसल पीली पड़ रही।
जागरण संवाददाता, चंदौली : विकास भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने टेल तक पानी पहुंचाने व खराब नलकूपों के मरम्मत की मांग की। कहा पानी के अभाव में चिलचिलाती धूप में धान की फसल पीली पड़ रही। समय रहते खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
किसानों ने कहा चंद्रप्रभा नहर प्रणाली व नरायनपुर पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाया जाय ताकि टेल के किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। आरोप लगाया कि ¨सचाई विभाग टेल तक पानी पहुंचाने में अक्षम साबित हो रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी लापरवाही की हद से गुजर रहे हैं। वहीं नलकूप विभाग के इंजीनियरों का किसानों से कोई वास्ता नहीं रह गया है। धानापुर क्षेत्र में नलकूपों के खराब होने से किसानों को ¨सचाई के लिए जूझना पड़ रहा है। कई किसानों ने समितियों पर उर्वरक की अनुपलब्धता पर भी सवाल खड़े किए। कहा समितियों पर उर्वरक नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षीय संबोधन में कृषि उपनिदेशक विजय ¨सह ने कहा अधिकारी किसानों की समस्या को गंभीरता से लें। औसत से कम बारिश के कारण चिलचिलाती धूप में धान की फसल पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। बताया कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। इससे उन्हें क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली छूट की विस्तार से जानकारी दी। किसानों का आह्वान किया कि वे कदापि फसलों का अवशेष न जलाएं। ऐसा करने से हमारी मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो नष्ट हो ही रही, पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि 2600 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। समितियों पर उर्वरक भेज दी गई है। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। दिवस में जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, प्राविधिक सहायक सदानंद पाण्डेय, केशव प्रसाद, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, रतन ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, अशोक ¨सह, शेषनाथ यादव, मुन्ना ¨सह आदि उपस्थित थे।