चंदौली के गोलाबाद का परीक्षा केंद्र निरस्त, जीआइसी में बढ़े परीक्षार्थी
चंदौली में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची में राजकीय हाईस्कूल गोलाबाद का केंद्र संसाधनों व कर्मचारियों की कमी ...और पढ़ें

चंदौली यूपी बोर्ड परीक्षा: गोलाबाद केंद्र रद्द, अन्य कॉलेजों में परीक्षार्थी बढ़े।
HighLights
राजकीय हाईस्कूल गोलाबाद का परीक्षा केंद्र निरस्त किया गया।
संसाधनों और कर्मचारियों की कमी निरस्तीकरण का मुख्य कारण।
चकिया इंटर कालेज में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित।
जागरण संवाददाता, चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची में राजकीय हाईस्कूल गोलाबाद का केंद्र निरस्त कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को वेबसाइट पर संशोधित सूची अपलोड की। विद्यालय में संसाधनों के अभाव के साथ ही कर्मचारियों की कमी को केंद्र निरस्त करने का कारण बताया गया है। यहां महज दो महिला शिक्षक तैनात हैं।
केंद्र निरस्त होने से राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ और चकिया में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई है। अब जिले के 78 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 59,729 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया की छात्र क्षमता 514 है, जबकि पहली पाली में ही 645 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं।
इस प्रकार क्षमता से 131 अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी होगी। ऐसे में अतिरिक्त परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहें हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि अतिरिक्त परीक्षार्थियों को सभागार कक्ष में बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर, सकलडीहा इंटर कालेज, बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़, वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ और नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में सर्वाधिक विद्यालयों के परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
वहीं, राजकीय इंटर कालेज दिघवट, सहायता प्राप्त गांधी स्मारक इंटर कालेज शहाबगंज और चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज शिकारगंज को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। केंद्रों के निर्धारण को लेकर परिषद ने 21 नवंबर तक आनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया है। इसके बाद माह के अंत अथवा दिसंबर के पहले सप्ताह में अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
परीक्षा केंद्रों की दोबारा जांच कराई जा रही है। शिकायतों और जांच आख्या के आधार पर केंद्रों की कमियों को दूर कराया जाएगा, ताकि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
धर्मेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।