Move to Jagran APP

पौधारोपण से पर्यावरण को मिलेगी संजीवनी, बढ़ेगी आय

मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में मंगलवार को वृहद पौधारोपण अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने पौधारोपण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:19 AM (IST)
पौधारोपण से पर्यावरण को मिलेगी संजीवनी, बढ़ेगी आय

जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में मंगलवार को वृहद पौधारोपण अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने पौधारोपण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही किसानों की आय भी बढ़े।

loksabha election banner

कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने कहा पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। किसान खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री फलोद्यान, कृषक वृक्षधन व सामुदायिक वानिकी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को मुफ्त पौधे दिए जा रहे हैं। साथ ही मनरेगा के जरिए पौधों की खोदाई का काम कराया जा रहा। केविके प्रभारी डा. एसपी सिंह ने किसानों को पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के तरीके बताए। कृषि वैज्ञानिक डा. समीर कुमार पांडेय ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बाबत जानकारी दी। कहा किसान समय-समय पर मिट्टी की जांच अवश्य कराते रहें। डा. अभयदीप गौतम ने किसानों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया। किसानों को अमरूद, पपीता, नीबू व आंवला के पौधों का वितरण किया गया। डा. सतीश, अविनाश, मनीष आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.