मिनीमहानगर में मुठभेड़, रिवाल्वर बरामद
मिनीमहानगर में बुधवार सुबह पुलिस बदमाश सामने आ गए। भीड़ भरी बाजार में गुत्थम-गुत्था होने से अफरातफरी मच गई। गनर की सतर्कता से सीओ व उनका चालक मिलकर एक की रिवाल्वर छीन पाए। पब्लिक भी पुलिस की मदद की तो दोनों आरोपित कमजोर पड़ते ही धर लिए गए। छानबीन में दोनों के धानापुर गोलीकांड के आरोपित होने की जानकारी हुई। एसपी संतोष कुमार ¨सह ने सीओ को प्रशस्ति पत्र तथा चालक एवं गनर को पांच-पांच हजार रुपये का रिवार्ड देने की घोषणा की है।
जागरण संवाददाता, चंदौली : मिनीमहानगर में बुधवार सुबह पुलिस बदमाश सामने आ गए। भीड़ भरी बाजार में गुत्थम-गुत्थी होने से अफरातफरी मच गई। गनर की सतर्कता से सीओ व उनका चालक मिलकर एक की रिवाल्वर छीन पाए। पब्लिक भी पुलिस की मदद की तो दोनों कमजोर पड़ते ही धर लिए गए। छानबीन में दोनों के धानापुर गोलीकांड के आरोपित होने की जानकारी हुई। एसपी संतोष कुमार ¨सह ने सीओ को प्रशस्ति पत्र तथा चालक एवं गनर को पांच-पांच हजार रुपये का रिवार्ड देने की घोषणा की है।
सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पांडेय बुधवार को साढ़े बजे दफ्तर जा रहे थे। पीडीडीयू नगर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे स्थित मां काली जी का मत्था टेकने को गाड़ी रुकवाई तो दो लोग उन्हें देख भागने लगे। सीओ दोनों को पकड़ने दौड़े तो चालक देवबहादुर ¨सह ने भी चटकवाही दिखाते एक को पीछे से दबोच लिया। धर-पकड़ में गनर चंदन ¨सह एवं वीर बहादुर ¨सह को उनके पास असलहा होने का आभास हुआ तो उससे छीनने की कोशिश में गुत्थम-गुत्था शुरू हो गई। पब्लिक भी समझ गई कि दोनों अपराधी होंगे, ऐसे में मदद पर आमादा हो गई। हालांकि, उसी दौरान उनकी पहचान धानापुर गोलीकांड के आरोपित विशाल ¨सह एवं राजकुमार उर्फ मुट्टन के रूप में हुई। पांच आरोपितों में एक को पुलिस पहले ही दिन गिरफ्तार कर ली थी। फरार चल रहे चार आरोपितों में दो इलाहाबाद जाने के फिराक में थे। दोनों के पास से इलाहाबाद का टिकट मिलने के ²ष्टिगत पुलिस ने सूचना दी। सीओ ने बताया कि बरामद रिवाल्वर लाइसेंसी है। गोलीकांड में इसका प्रयोग हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि विशाल आदतन बदमाश है। पुलिस उसके ऊपर गैंगस्टर में कार्रवाई कर चुकी है। धानापुर में गोलीबारी से एक युवक की मौत एवं तीन के गंभीर होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं थीं।