आरपीएफ की चेकिग में लोग आठ गिरफ्तार
आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट ने मंगलवार को जंक्शन पर चेकिग अभियान चलाया। रेल अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी लोग जुर्माना देकर छूट गए। अचानक चले अभियान से जंक्शन पर खलबली मची रही।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट ने मंगलवार को जंक्शन पर चेकिग अभियान चलाया। रेल अधिनियम के विभिन्न धाराओं में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी लोग जुर्माना देकर छूट गए। अचानक चले अभियान से जंक्शन पर खलबली मची रही।
आरपीएफ के जवान टीम बनाकर जंक्शन पर चेकिग करने निकले। महिला बोगी में यात्रा करने वाले छह, ध्रूमपान करते हुए दो और चेन पुलिग के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। सभी को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लगातार चेकिग अभियान चलाया जाएगा। रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।