Move to Jagran APP

दुधिया रोशनी से जगमग हो जा रहा जंक्शन

जंक्शन को सुंदर आकर्षित एवं व्यवस्थित करने के लिए रेलवे कई कदम उठा रही है। जंक्शन पर कई कार्य होने के बाद जंक्शन के भवन को लाइटों से सजाया गया है। रात होते ही जंक्शन दुधिया रोशनी से जगमगाने लगा रहा है। यात्री भी इसे देखने के लिए कुछ देर रूक जा रहे हैं। फुट ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही कई ऐतिहासिक चित्र लगाए गए हैं। यह भी जंक्शन की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 05:34 PM (IST)
दुधिया रोशनी से जगमग हो जा रहा जंक्शन

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जंक्शन को सुंदर, आकर्षित एवं व्यवस्थित करने के लिए रेलवे कई कदम उठा रही है। जंक्शन के भवन को लाइटों से सजाया गया है। रात होते ही जंक्शन दुधिया रोशनी से जगमगाने लग रहा है। यात्री भी इसे देखने के लिए कुछ देर रूक जा रहे हैं। फुट ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही कई ऐतिहासिक चित्र लगाए गए हैं। ये जंक्शन की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल जंक्शन का नाम बदलने के बाद से ही कुछ न कुछ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्लेटफार्मों को व्यवस्थित किया गया है। सर्कुलेटिग एरिया के परिसर को बड़ा कर वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन स्टैंड बनाए गए हैं। एरिया में राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। आसपास सुंगधित फूल लगाए गए हैं। अब जंक्शन के मुख्य भवन को आकर्षित ढंग से सजाया गया है। दीवार पर लाइटें लगाई गई हैं। रात होने के बाद दुधिया रोशनी में जंक्शन डूब जा रहा है। फुटओवर ब्रिज को पूरी तरह से ढंक दिया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.