Move to Jagran APP

पद को सिर पर नहीं ओढ़ता, कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा : डा. महेंद्र

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की रणनीति बन चुकी है। यह यात्रा उसी का आगाज है। इससे व अन्य कार्यक्रमों से गांव-गांव, एक-एक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे वहां पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM (IST)
पद को सिर पर नहीं ओढ़ता, कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा : डा. महेंद्र

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की रणनीति बन चुकी है। यह यात्रा उसी का आगाज है। कार्यक्रमों से गांव के एक-एक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे वहां पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है।

loksabha election banner

डा. पांडेय स्थानीय नवीन मंडी समिति परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा पद को सिर पर नहीं ओढ़ता। जिम्मेदारियां और पद अपनी जगह है। वे कार्यकर्ता हैं, यही पार्टी की ताकत है। एक दिन में 80 लोकसभा क्षेत्रों में निकली पार्टी की कमल संदेश यात्रा दुनिया की बड़ी रैलियों में एक साबित होगी। यह देश में एक बड़ा संदेश देगी। उन्होंने नारा दिया मोदी-मोदी कह रहा हर बच्चा, चप्पा चप्पा भाजपा। जनता की यही पुकार, फिर से मोदी सरकार। पीएम और सीएम के कार्यों की सराहना की। बोले, दुनिया में देश मजबूत हुआ है। प्रदेश के विकास में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में निकली इस यात्रा में दूसरे दलों से आस्था रखने वाले न जाने कितने लोग शामिल हो गए। शनिवार के दिन पूरा प्रदेश केसरियामय एवं भाजपा मय हो गया। कार्यकर्ताओं को कहा कि जोश में कमी न आने दें, भाजपा फिर से आ रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लक्ष्य है कि यूपी में 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। यूपी में एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा निकाली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.