डोर टू डोर किया जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ाव में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। इसके लिए डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जा रहा है। सभा की पूर्व संध्या पर मंडल अध्यक्ष अमरदेव बिद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने क्षेत्र के सरने पांडेयपुर उसरौरी पचोखर हसनपुर नियामताबाद नदेसर बौरी सरने
जासं, नियामताबाद (चंदौली) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ाव में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। सभा की पूर्व संध्या पर मंडल अध्यक्ष अमरदेव बिद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने क्षेत्र के सरने, पांडेयपुर, उसरौरी, पचोखर, हसनपुर, नियामताबाद, नदेसर, बौरी, सरने, रामपुर, गोधना, बुधवार, महेवा, गंगेहरा, चंदरखा, सिघीताली आदि गांवों में शनिवार को जनसपंर्क किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पड़ाव में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण के लिए आ रहे हैं। अनावरण के बाद पीएम की सभा भी होनी है। अनुराग सिंह, सतीश सिंह, सुराहु बियार आदि थे।