विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में कुत्ते की पॉटी ने कराया हंगामा, विवाद के बाद युवक को घसीटकर पीटा

By Motilal Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:20 PM (IST)

चंदौली के मुगलसराय में कुत्ते की पॉटी को लेकर तीन साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां अभिषेक ...और पढ़ें

चंदौली में कुत्ते की पॉटी विवाद में युवक को घसीटकर पीटा।

चंदौली में कुत्ते की पॉटी विवाद में युवक को घसीटकर पीटा।

HighLights

  1. कुत्ते की पॉटी पर तीन साल पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप।

  2. अभिषेक यादव ने सन्नी कुमार अग्रवाल को घर से घसीटकर पीटा।

  3. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर में कुत्ते को लेकर तीन साल से चली आ रही रंजिश ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अभिषेक यादव ने सन्नी कुमार अग्रवाल को घर के पास से घसीटकर खटाल तक ले जाकर पीटा। जमीन पर गिराकर उसका गला दबाया और सीने पर चढ़कर वार किए।

बड़े भाई अविनाश कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर उसे किसी तरह से बचाया। पुलिस को तहरीर देकर अविनाश ने आरोप लगाया है कि सन्नी कुत्ते को टहलाकर लौट रहा था, तभी अभिषेक ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी और घसीटते हुए गौशाला तक ले गया।

अविनाश ने पुलिस के आपातकालीन 112 और मुगलसराय थाने को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित भाग निकले। सन्नी ने बताया कि करीब तीन साल पहले कुत्ते को शौच कराने को लेकर उसके छोटे भाई और अभिषेक के पिता के बीच कहासुनी हुई थी। तभी से रंजिश चली आ रही है।

आरोप है कि इससे पहले उसकी गाड़ी के शीशे और गेट तोड़े गए तथा टायर फाड़ दिए गए थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।