जिला प्रशासन रहा सतर्क
मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर रहा। संवेदनशील स्थानों को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर लिया गया था। खासकर मलोखर गांव जहां सात साल पूर्व घटना घटी थी, उसे लेकर पुलिस कुछ ज्यादा सजग दिखी। पुलिस की सजगता का देन रहा कि मुहर्रम सकुशल संपन्न हुआ।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर रहा। संवेदनशील स्थानों को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर लिया गया था। खासकर मलोखर गांव जहां सात साल पूर्व घटना घटी थी, उसे लेकर पुलिस कुछ ज्यादा सजग दिखी। पुलिस की सजगता रही मुहर्रम सकुशल संपन्न हुआ।
दरअसल सात साल पूर्व मलोखर गांव में मोहर्रम के दिन ही रास्ता विवाद को लेकर घटना घटी थी। कई घर उजड़ गए थे और कइयों में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद चारों तरफ शांति को लेकर काफी प्रयास किया गया था। उसी समय से अब हर बार वहां काफी प्रयास किया जा रहा है। इस बार भी गांव में शांति बैठक की गई। इसके अलावा हर प्रमुख स्थान पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी संतोष ¨सह, सीओ सदर प्रदीप ¨सह चंदेल, कोतवाल कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने क्षेत्र का भ्रमण किया। वहीं कई थानों की पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।