संगठन की मजबूती पर चर्चा
जासं, ताराजीवनपुर(चंदौली): भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को महड़ौरा गांव स्थित
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 10:50 PM (IST)
जासं, ताराजीवनपुर(चंदौली): भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को महड़ौरा गांव स्थित महड़ौरी देवी मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन की मजबूती व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा भारतीय किसान संघ सदैव किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाता रहा है। आगामी एक से 15 फरवरी तक संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी पर गांव गांव कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाएंगे। कुंवर बहादुर, अखिलेश सिंह, इन्द्रासन सिंह, संतोष मिश्रा, मनोज सिंह, विजय सिंह, दिव्यांशु मिश्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें