पर्यावरण स्वच्छ बनाने को चर्चा
जन कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को रौना गांव में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के बाबत जानकारी दी गई।
पीडीडीयू नगर(चंदौली): जन कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को रौना गांव में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के बाबत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वातावरण प्रदूषित होते जा रहा है। इससे बचने को एकमात्र उपाय लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। कहा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी लोगों का जीवन भी स्वस्थ होगा। लोगों को अपने स्तर से पर्यावरण को दूषित होने से बचाना चाहिए ताकि कल का भविष्य सु²ढ़ हो सके। नीलम ओझा, मनीषा, आकांक्षा पांडेय, नीरज, अर¨वद कुमार, मिथिलेश कुमार, सुशील ¨सह, आलोक मिश्रा, राकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।(जासं)