देव प्रबोधिनी एकादशी, आज से शुभ कार्यों का श्रीगणेश
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) कार्तिक मास का स्नान पर्व देव प्रबोधिनी एकादशी की पू
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कार्तिक मास का स्नान पर्व देव प्रबोधिनी एकादशी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। पर्व पर व्रत रहकर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे और दर्शन पूजन कर दान देकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। बाजार में लोगों ने गन्ना, सिघाड़ा आदि की खूब खरीदारी की। मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन देवता जागृत होते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों का श्रीगणेश भी होगा। एकादशी की पूर्व संध्या पर नगर में गन्ना, कंद, सिघाड़ा आदि की जगह- जगह दुकानें लगाई गई। दुकानों पर पूजन सामग्री के साथ देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
व्रत में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की सजी दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई। लोगों की भीड़ की वजह से बाजार में चहल-पहल बनी रही। कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी का महत्व अधिक है। इस मौके पर विधि-विधान से श्री हरिनारायण भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। घरों में दीप जलाकर आंगन में चावल की रंगोली सजाने के साथ भगवान विष्णु का प्रतीक चिह्न बनाकर उसमें गन्ना, सिघाड़ा, गंजी आदि रखकर भगवान का आह्वान कर समृद्धि की कामना की जाती है। थाल सजाकर उसमें दही, अच्छत, गुड़, सिदूर, हल्दी, जल आदि रखकर गन्ने के खेत में जाकर पांच गन्ने को एक सूत्र में बांधकर पूजन होता है।