Move to Jagran APP

उप परिवहन आयुक्त ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

उप परिवहन आयुक्त लक्ष्मीकांत मिश्र ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय व नौबतपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन कर राजस्व वसूली व कार्रवाई का हाल जाना। साथ ही ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 12:38 AM (IST)
उप परिवहन आयुक्त ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का दिया निर्देश
उप परिवहन आयुक्त ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता, चंदौली : उप परिवहन आयुक्त लक्ष्मीकांत मिश्र ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय व नौबतपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन कर राजस्व वसूली व कार्रवाई का हाल जाना। साथ ही ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने चेकपोस्ट पर वाहन चालकों से बात कर जानकारी ली। साथ ही मातहतों को ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर हर हाल में रोक लगाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

उप परिवहन आयुक्त गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया। कम ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होने पर सख्त नाराजगी जताई। साथ ही जनपद में हर हाल क्षमता से अधिक भार लादकर आवागमन करने वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही ट्रक एसोसिएशन के सदस्य भी एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। सदस्यों ने सूचना के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न करने की शिकायत की। बोले, ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि स्टाफ की कमी खल रही है। इस पर उप परिवहन आयुक्त ने समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे नौबतपुर चेकपोस्ट पहुंचे। यहां वाहनों की चेकिग व धर्मकांटा का हाल जाना। वाहन चालकों से बातकर अधिकारियों की गतिविधियों को चेकिग अभियान के बाबत जानकारी ली। एआरटीओ दिलीप गुप्ता, विनय कुमार, ट्रक मालिक राजेश रूपानी, दिलीप सिंह, सुरेश, जयप्रकाश यादव, दीनदयाल, सुनील पांडेय मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.