दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल का DDU जंक्शन पर भी होगा स्टॉपेज, चेक करें टाइमिंग
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने नई दिल्ली-पटना वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।
-1760537577457-1791950493707_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू।
पीडीडीयू जंक्शन पर भी होगा ट्रेनों का ठहराव।
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, चंदौली। त्योहारों में दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच आरक्षित वंदे भारत पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।
02252/02251 का 18-18 ट्रिप परिचालन किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव पीडीडीयू जंक्शन पर निर्धारित किया गया है। इससे दिल्ली, प्रयागराज, बक्सर, आरा और पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर के अलावा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर शाम छह बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद शाम 6:10 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेगी और रात 9:30 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी।
वापसी में 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर के अलावा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी। पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर ट्रेन दोपहर 1:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 1:20 बजे प्रस्थान कर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
