गंगा में डूबने से युवक की मौत
बलुआ थाना क्षेत्र के गजेन्द्रपुर महराजगंज गाव निवासी रविवार को घर में हुए पूजा पाठ का कलश प्रवाह करने हेतु सैफपुर गंगा घाट पर गये थे। जहा स्नान करते हुए गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गयी। वही उसका साथी फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन आनन-फानन में गगा तट पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोरो की सहायता लगभग दो घंटे बाद शव को बरामद कर पायी।
जासं, टांडाकला (चंदौली) : बलुआ थाना के सैफपुर गंगा घाट पर रविवार को स्नान करते समय पैर फिसलने से पानी में डूबने से विकास 18 वर्ष की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद युवक का शव बरामद किया गया।
गजेन्द्रपुर महराजगंज गांव निवासी विकास पुत्र अमरनाथ व जशवंत पुत्र सुरेंद्र दोनों युवक घर में हुए पूजा पाठ का कलश गंगा में प्रवाह करने सैफपुर घाट गए थे। स्नान करते समय पैर फिसलने से विकास गहरे पानी में चला गया। सुरेंद्र ने विकास को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से मां उर्मिला सहित भाई, बहन बिलख पड़े। विकास चार भाईयों व दो बहनों में सबसे छोटा था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप