काम से लौट रहे तकनीशियन की मौत
अठमलगोला में कार्य समाप्त कर रविवार को पटना मंडल के बख्तियारपुर बेस साइडिग लौटते समय मुगलसराय मंडल के प्लांट डिपो इंजीनियरिग कारखाना में तैनात तकनीशियन द्वितीय टीएमसी राजवंश उपाध्याय की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने प्लांट डिपो शाखा में शोकसभा आयोजित की।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अठमलगोला में कार्य समाप्त कर रविवार को पटना मंडल के बख्तियारपुर बेस साइडिग लौटते समय मुगलसराय मंडल के प्लांट डिपो इंजीनियरिग कारखाना में तैनात तकनीशियन द्वितीय, टीएमसी राजवंश उपाध्याय की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने प्लांट डिपो शाखा में शोकसभा आयोजित की।
संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा इस दुख की घड़ी में ईसीआरकेयू राजवंश के परिवार के साथ खड़ा है। रेल कर्मचारी सैनिक की भांति कठिन परिस्थितियों में भी देशहित में कार्य को अंजाम देते हैं। शाखा मंत्री शंकर प्रसाद ने कहा बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर ब्लाक लिए जाने की मांग की ताकि ऐसी घटनाएं न हो सके। एके उपाध्याय, मोहन राम, संजय कुमार, एके सिन्हा, रणजीत कुमार, नारदमुनि राय, टीके भट्टाचार्या, डब्ल्यूएम रोड्रिक्स, एसके भंडारी, अशोक गुप्ता, संजय यादव, प्रियंका, माला, सर्वदानंद, नंदकिशोर, एसपी सिंह, प्रभात कुमार, मुल्क राज आनंद, दयाशंकर आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप