जीटीआर ब्रिज के पास फेंक दे रहे मृत मवेशी, लोग परेशान
जीटीआर ब्रिज के किनारे मृत मवेशियों को फेंका जा रहा है। इससे ब्रिज से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। लोग नाक पर रूमाल रखकर ब्रिज से गुजर रहे हैं। वहीं नगर से निकलने वाले कूड़े को भी फेंका जा रहा है। गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। दरअसल चकिया तिराहे की तरफ से नगर में आने के लिए जीटीआर ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज से होकर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन सवारों का आवागमन होता रहता है। वहीं पदयात्रियों की भी आवाजाही होती रहती है। ब्रिज के दोनों किनारे पर खाली जमीन है। उत्तर की आधी जगह को कूड़े से पाट दिया गया है वहीं दक्षिणी पटरी पर भी कूड़े
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जीटीआर ब्रिज के किनारे मृत मवेशियों को फेंका जा रहा है। इससे ब्रिज से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। लोग नाक पर रूमाल रखकर ब्रिज से गुजर रहे हैं। वहीं नगर से निकलने वाले कूड़े को भी फेंका जा रहा है। गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
दरअसल चकिया तिराहे की तरफ से नगर में आने के लिए जीटीआर ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज से होकर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन सवारों का आवागमन होता रहता है। वहीं पदयात्रियों की भी आवाजाही होती रहती है। ब्रिज के दोनों किनारे पर खाली जमीन है। उत्तर की आधी जगह को कूड़े से पाट दिया गया है वहीं दक्षिणी पटरी पर भी कूड़े को गिराया जा रहा है। नगर से निकलने वाले कूड़े को ब्रिज के पास खाली जगह पर गिराया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा मरे मवेशियों के अवशेषों को भी फेंक दिया जा रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। पालिका के कई कूड़ेदान भी उक्त स्थल पर फेंक दिए गए हैं, जो जर्जर होकर बेकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी से सांस लेना दुश्वार हो गया है। लोगों ने उक्त स्थल की सफाई कराने की मांग की है।