कुएं में मिला युवक का शव
जासं, चकिया (चंदौली) : नगर के वार्ड छह निवासी विकास चौरसिया उर्फ गोलू (22) का शव शिकारगंज कस्बा स्थि
जासं, चकिया (चंदौली) : नगर के वार्ड छह निवासी विकास चौरसिया उर्फ गोलू (22) का शव शिकारगंज कस्बा स्थित कुएं में गुरुवार की रात मिलने से सनसनी मच गई। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर परिजन सकते में हैं।
वार्ड निवासी अशोक चौरसिया के तीन पुत्रों में छोटा पुत्र विकास उर्फ गोलू अविवाहित था। पिता गांधी पार्क के निकट गुमटी लगाकर पान की दुकान चलाते हैं। उक्त गुमटी में संचालित पान की दुकान पर पुत्र गोलू भी बैठता था। परिजनों ने बताया कि युवक घूमने को कहकर घर से सुबह निकला था। बोलेरो से शिकारगंज की ओर युवक को जाते हुए कुछ लोगों ने देखा था। रात लगभग 11 बजे शिकारगंज पुलिस चौकी के समीप कुएं में युवक के शव उतराए होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह युवक की शिनाख्त विकास उर्फ गोलू के रूप में परिजनों ने की। घटना को लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली में पहुंच गए।