बेटियों को करें शिक्षित, सुधरेगा समाज
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : महिला जागृति संघ की ओर से शुक्रवार को रविनगर
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : महिला जागृति संघ की ओर से शुक्रवार को रविनगर स्थित कैंप कार्यालय में नारी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा आधुनिकता के दौर में महिलाएं आत्मनिर्भर और जागरूक बनें। वे विकास के लिए आगे बढ़ें ताकि किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। शिक्षित व सभ्य नारी घर में संस्कार उत्पन्न करती है तथा समाज का आईना होती है। महिलाएं अपनी बेटियों की और लापरवाही न बरतें उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित करें। उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाएं। शिक्षित बेटी होने पर दो घरों को रोशन करती है। आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का कारण नशा है। इसकी वजह से घरों मे प्रतिदिन झगड़ा रहता है। समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए महिलाएं संकल्प लें। भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, अनपढ़ता, दहेज प्रथा बाल विवाह आदी बुराइयों को रोकने में अहम योगदान दें। देश के सभ्य समाज महिलाओं को आत्मनिर्भर व आगे बढ़ाने के लिए आगे आए। इस मौके पर संजना तिवारी, अराधना गुप्ता, गीता देवी, मुस्कान, शबाना, आकांक्षा, ऐश्वर्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं।