वाहन के धक्के से दूधिए की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप चंदौली-बबुरी मार्ग पर शुक्रवार की रात साइकिल सवार दूधिया की स्कार्पियों से टक्कर हो गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जासं, चंदौली : सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप चंदौली-बबुरी मार्ग पर शुक्रवार की रात साइकिल सवार दूधिया की स्कार्पियों से टक्कर हो गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलावस्था में दूधिया को जिला अस्पातल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जानकारी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई।
सदर विकास खंड के नकटी गांव निवासी नंदू यादव (60) दूध का कारोबार करते थे। शुक्रवार की रात वाराणसी से दूध बेच कर वे साइकिल से घर लौट रहे थे। पड़या गांव के समीप चंदौली-बबुरी मार्ग पर स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। वे तीस वर्ष से दूध के कारोबार से जुड़े थे। वहीं स्कार्पियों सवार वाहन संग भागने में सफल रहे।