नरवन में लहलहा रही ¨सघाड़ा की खेती
नरवन में पानी के अभाव ने ताल तलैया तो सुखा दिया था ।लेकिन कुछ तालों जो गहरा हैं जहां किसान धान की खेती नही कर पाए हैं । उसमें ¨सघाड़ा की फसल लहलहा रही है । और अच्छा मुनाफा दे रही है।
जासं, बरहनी (चंदौली ) : नरवन में पानी के अभाव ने ताल तलैया तो सुखा दिया था। कुछ तालों जो गहरा हैं, धान की खेती को उनके पानी का उपयोग नहीं किया जा सका उसमें ¨सघाड़ा की फसल लहलहा रही है। किसान उनसे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। नरवन परगना धान, गेंहू की खेती के मामले में विख्यात हैं। बदलते परिवेश में हर खेती के तरफ किसानों का रूझान बढ़ने लगा है। अदसड़, शंभूपुर, महुजी, बरहनी, खुरहट आदि गांव में किसानों से खेत रुपये के बदले लेकर व्यापारी भी ¨सघाड़ा की खेती करने लगे हैं। एक किसान शालीग्राम ने बताया कि एक लाख रुपये में खेत लिए हैं। ¨सघाड़ा निकलना शुरू हो गया है। सब खर्च काट कर 50 से 60 हजार रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।