Move to Jagran APP

रिहायशी इलाके पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

बाधों का पानी नदियों, नहरों में छोड़ने से जल जीवन अब मैदानी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। इससे नदी किनारे बसे गांवों में हर समय भय बना रहता है। शुक्रवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ। पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में शुक्रवार की रात श्यामलाल के घर के बाहर अहाते में मगरमच्छ के घुस जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:06 PM (IST)
रिहायशी इलाके पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
रिहायशी इलाके पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : नदी किनारे बसे गांवों में हर समय भय बना रहता है। शुक्रवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ। पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में आधी रात श्यामलाल के घर के बाहर अहाते में मगरमच्छ के घुस जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से अहाते के मुख्य द्वार को ईंट से बंद करा दिया। रात भर पुलिस व ग्रामीण अहाते के बाहर पहरा देते रहे। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया लेकिन उसके हमले से नीरज साहनी नामक व्यक्ति जख्मी हो गया। उनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है।

loksabha election banner

अहाते में शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे एक मगरमच्छ घुस गया। उसने अहाते में बंधी गाय पर हमला कर दिया लेकिन गाय रस्सी तोड़कर अहाते से बाहर भाग गई। इसकी जानकारी पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने श्यामलाल को दी। जब उन्होंने अहाते में प्रवेश किया तो मगरमच्छ देख कर शोर मचाते हुए भागे। कुछ देर में वहां पर ग्रामीण भी जुट गए। ग्राम प्रधान भाईराम साहनी ने इसकी सूचना औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी मनोज तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने अहाते के मुख्य द्वार को ईंट लगाकर बंद करा दिया। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वन कर्मी शनिवार की सुबह गांव पहुंचे और खानापूर्ति की। गावं के ही लक्ष्मण निषाद, श्यामलाल साहनी, रामनरेश, नीरज साहनी आदि ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को काबू में किया। इस दरम्यान मगरमच्छ ने नीरज साहनी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। सुबह 11 बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर भोला प्रसाद के नेतृत्व में टीम पहुंची और मगरमच्छ को कब्जे में लेकर चकिया चली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.