तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीण भयभीत
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के सरजू मौर्य के तालाब।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के सरजू मौर्य के तालाब में सोमवार की रात मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दिया। सरजू ने मत्स्य पालन के लिए को तालाब खुदवाया है। तालाब में मछली पालन किया गया है। ग्रामीणों का कहना रहा कि तालाब नहर के किनारे होने के कारण पानी के सहारे मगरमच्छ तालाब में चला आया होगा। सूचना के बाद भी शाम तक वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। हालांकि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें