Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता मुखर, दिया धरना

जागरण संवाददाता चंदौली उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 Aug 2021 08:35 PM (IST)
Hero Image
उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता मुखर, दिया धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे। वक्ताओं ने कहा भाजपा शासनकाल में गरीबों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। गरीबों पर हमले हो रहे। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उन्हें बचाने में जुटी हुई है। बबुरी क्षेत्र में बालिका के हत्याकांड की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है। ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस पर हर हाल में लगाम लगनी चाहिए। कहा जिले में हुई घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। जब तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ठाकुर प्रसाद, रामदुलार बिद, शशिकांत सिंह, किस्मत यादव, योगेंद्र प्रसाद, अनीता देवी, लल्लू, बब्बन, शांति देवी, आकाश मौजूद रहे।