शास्त्री जन्मस्थली पर कांग्रेसजनों ने दिया धरना
सेंट्रल कालोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मस्थली परिसर में स्थापित प्रतिमा पर कुछ लोगों द्वारा गोबर लगा दिए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना दिया। सदस्य आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में कोतवाली शिवानंद मिश्रा को पत्रक सौंपा।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : सेंट्रल कालोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्मस्थली पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं शास्त्री प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा गोबर लगाने पर आक्रोश जताया और आरोपितों के गिरफ्तारी को कोतवाली में पत्रक सौंपा।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ खिलवाड़, अपमान जनक ओछी हरकत कर अवांछनीय तत्वों द्वारा समाज में अराजकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। नगर में शास्त्री जी, वाराणसी में राजीव गांधी जी व इलाहाबाद में नेहरु जी की प्रतिमा के साथ अवांछनीय तत्वों द्वारा ओछी हरकत की गई। ऐसा लग रहा है कि इन घटनाओं को रोक पाने में प्रदेश सरकार निरंकुश है। कहा नगर में हुई शास्त्री जी की प्रतिमा के साथ ओछी हरकत से क्षेत्र की जनता में असंतोष है। क्योंकि शास्त्री जी गरीबों के आंगन से उठकर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। वे ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने देश को खाद्यान्न से आत्मनिर्भर व देश की सेना को सशक्त बनाया। शास्त्री जी ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजय का मुंह दिखाया। पूर्व शहर अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में डा. आनंद श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल ¨सह आदि उपस्थित थे। संचालन शाहिद तौसिफ ने किया।