कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इसमें सदस्यों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इसमें सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद गोष्ठी कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी विश्व की महान नेताओं मे से एक थीं। देश को आगे ले जाने में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान सीमा पार के दुश्मनों ने कभी आंख उठाकर देश की तरफ नहीं देखा। यह उनकी प्रशासनिक नीति थी। उन्होंने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने को अपनी जान की परवाह भी नहीं की। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। भारतीय राजनीति में उनके निर्णयों को मिशाल के तौर पर देखा जाता है। बृजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, डा. नंदलाल गुप्ता, प्रमोद मौर्या, राजू चौहान, नौरीस पीटर, बिरक बहादुर, विजय कुमार, मु. सलमान, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।