मुख्यमंत्री पोर्टल पर जलजमाव की शिकायत
कस्बा के दुर्गा मंदिर व रामलीला स्थल पर पिछले एक वर्ष से जलजमाव व गंदगी का साम्राज्य है। दुर्गापूजा व दशहरे का त्योहार सन्निकट है।
जासं, सकलडीहा(चंदौली): कस्बा के दुर्गा मंदिर व रामलीला स्थल पर पिछले एक वर्ष से जलजमाव व गंदगी का साम्राज्य है। दुर्गापूजा व दशहरे का त्योहार सन्निकट है। विभागीय अधिकारियों से मन्नत कर थक चुके दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सफाई को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर गुहार लगाई है। ऐसा लगता है कि पंचायत विभाग के अधिकारियों को अब मंत्रियों और अधिकारियों का खौफ नहीं रहा। त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों की सफाई के सरकारी आदेशों को भी ये मनबढ़ अधिकारी न•ारंदा•ा कर रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर राज्यमंत्री अनिल राजभर व अपर आयुक्त वारणसी ओमप्रकाश चौबे ने एडीओ पंचायत को समय निर्धारित कर सफाई कराने का निर्देश दिया था। लेकिन तीन माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए त्योहार के पूर्व सफाई कराने की मांग की है। समिति के सदस्य पवन वर्मा, संत चौरसिया, गोपाल चौरसिया, विजय जायसवाल व नंदन सोनी ने सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।