बर्बाद फसल का मिले मुआवजा
दिसंबर माह में हुई बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए जनवादी किसान मोर्चा की सोमवार को बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष रामकेश ने कहा अचानक हुई बारिश से किसानों को काफी क्षति पहुंचा है।इससे किसान आहत हैं।चंदौली को धान का कटोरा कहे जाने वाले नौगढ़ के सभी किसानों को मौजा दिया जाए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:16 PM (IST)
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : जनवादी किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें असमय बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष रामकेश ने कहा बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसान आहत हैं। धान का कटोरा कहे जाने वाले नौगढ़ के सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। चंद्रशेखर यादव, बचाऊ प्रजापति, सांता गौतम, आदित्य जायसवाल आदि किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें