Move to Jagran APP

ठंड ने दी दस्तक, पनपने लगे मच्छर

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) ठंड ने दस्तक दे दी है। दीवाली बीतते हीपीडीडीयू नगर (चंदौली) ठंड ने दस्तक दे दी है। दीवाली बीतते ही तापमान लुढ़कने लगा है। रात में ओस भी गिर रही। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। तापमान लुढ

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 08:39 PM (IST)
ठंड ने दी दस्तक, पनपने लगे मच्छर

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ठंड ने दस्तक दे दी है। दीवाली बीतते ही तापमान लुढ़कने लगा है। रात में ओस भी गिर रही। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। ठंड के दस्तक देते ही मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। शाम होते ही नगरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। वार्डों में न तो फागिग कराई जा रही और न ही दवा का छिड़काव किया गया। मच्छरों के प्रकोप से लोगों के रात की नींद खराब हो रही है।

loksabha election banner

कई वार्डों में जगह जगह गंदगी होने के कारण भी मच्छर पनप रहे हैं। भीतरी इलाकों में नियमित साफ सफाई न होने के कारण ऐसी स्थिति बन हुई है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का भय बना है। वहीं मच्छरों की तादाद अधिक होने से लोगों में मलेरिया जैसी बीमारी भी फैलने का डर सताने लगा है। इस समय सुबह व शाम को ठंड लग रही है। सुबह धूप निकलने से दोपहर में राहत जरूर मिल रही है लेकिन, शाम होने के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उधर गंदगी से पनप रहे मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। लोग मच्छरों से बचाव के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। नगरवासियों ने बताया कि अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। वार्डों में ब्लीचिग पाउडर सहित कीटनाशक दवाएं छिड़काव के लिए आती हैं लेकिन, कागज पर ही काम को दिखा दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.