सीओ जीआरपी ने की औचक जांच, मची खलबली
???? ?????? ?? ?????? ?? ?????? ????? ?????? ??????? ?? ??? ???????? ????? ???? ?? ????? ??????? ??????? ?? ????? ???????? ??? ????? ?? ??? ???? ?? ??????? ? ???????? ?? ?????? ?? ????? ???? ?? ?????? ?? ?????? ??? ????? ?? ? ??????? ???? ?? ?????? ? ??????? ??? ???? ???? ????????? ?? ???? ?? ????????? ???? ?? ????? ???? ??? ?? ??????? ??? ???? ???? ??????? ?? ????? ????? ?? ?????? ??? ???? ?? ?????? ?? ?????? ?????? ?????? ???? ???? ?? ????
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : सीओ जीआरपी ने सोमवार को जंक्शन स्थित जीआरपी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। सीओ के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। रजिस्टर व अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया और फाइलों की पड़ताल की। छठ व दीपावली पर्व पर जंक्शन व ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के सुझाव दिए। साथ ही ट्रेनों में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी। पर्व तक जंक्शन पर लगातार चेकिग अभियान चलाए जाने को कहा।
सीओ जीआरपी अखिलेश राय सुबह दस बजे कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। पस्थिति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को खंगाला। मालखाना व कैदी गृह का भी निरीक्षण किए। सीओ जीआरपी ने कहा छठ पूजा व दीवाली पर ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ होती है। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिराहे सक्रिय हो जाते हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जवानों को सतर्क रहने की जरुरत है। सादे वर्दी में लगातार जंक्शन व ट्रेनों में चक्रमण करते रहें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उससे तत्काल पूछताछ करें। पर्व को देखते हुए फोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। यात्री द्वारा मांगी गई जानकारी का सही सही जवाब दें। चेताया कि अगर कार्य में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई भी जाएगी। एसआई राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।