विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृह प्रवेश के बाद गिरवी रखे गए सीएम आवास, जंगल में रहने को मजबूर वनवासी

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:16 PM (IST)

चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक के जरहर गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना बदहाल है। वनवासियों के लिए बने कई आवास अधूरे ...और पढ़ें

नौगढ़ में सीएम आवास योजना की बदहाली, वनवासियों ने गिरवी रखे अधूरे मकान।

नौगढ़ में सीएम आवास योजना की बदहाली, वनवासियों ने गिरवी रखे अधूरे मकान।

HighLights

  1. नौगढ़ के जरहर गांव में सीएम आवास योजना बदहाल।

  2. वनवासियों के लिए बने 54 आवासों में से कई अधूरे।

  3. अधूरे मकान गिरवी रखकर वनवासी जंगल में रहने को मजबूर।

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों को पक्के मकान देने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना चला रही है, लेकिन नौगढ़ ब्लाक के जरहर गांव में योजना की स्थिति बदहाल है। सांसद आदर्श गांव के रूप में चयनित इस गांव में वनवासियों के लिए बनाई गई कालोनी अब खंडहर में तब्दील हो रही है।

भाजपा के तत्कालीन सांसद ने 2016-17 के कार्यकाल में जरहर को सांसद आदर्श गांव चुना था। वनवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यहां 54 सीएम आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 41 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भी भेजी गई थी।

आरोप है कि अधिकारियों ने निर्माण पूरा कराए बिना ही कागजों पर गृह प्रवेश दिखाकर अपना नंबर बढ़ा लिया। कई आवास अब भी अधूरे हैं। इनमें न प्लास्टर हुआ है, न शौचालय बने हैं और न रंगरोगन। जंगल के बीच बनी कालोनी के कई आवासों को लाभार्थी छोड़कर चले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पैसों की कमी के चलते कई वनवासी लाभार्थियों ने अपने अधूरे आवास पांच से 10 हजार रुपये में स्थानीय लोगों के पास गिरवी रख दिए और खुद जंगल में झोपड़ी बनाकर रहने लगे।

मामला उनके संज्ञान में नहीं है और पुराना है। जांच कराई जाएगी। आवास की धनराशि लेकर निर्माण नहीं कराने या मकान गिरवी रखने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी किया जाएगा और धनराशि वसूलने के लिए आरसी जारी की जाएगी।

-

राकेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।