Move to Jagran APP

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर युद्धस्तर पर सफाई

आस्था के पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी सजग हो गया है। पालिका के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद नगर में साफ सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:51 PM (IST)
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर युद्धस्तर पर सफाई
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर युद्धस्तर पर सफाई

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : आस्था के पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी सजग हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद नगर में साफ सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर्मी सुबह से ही सफाई करने में जुट जा रहे हैं। पर्व से एक दिन पूर्व मार्गों को पानी से धोया भी जाएगा।

loksabha election banner

नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड आते हैं। शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं छठ पूजा करती हैं। पर्व के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। चेयरमैन संतोष खरवार ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई करने का निर्देश दिया है। सुबह ही सफाई कर्मियों की टोली निकल जा रही है। सड़क किनारे उगे झाड़ झंखाड़ काटा जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि पर्व के दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए सार्वजनिक स्थानों की सफाई युद्धस्तर पर करवाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.