शिक्षा से ही होता सभ्य समाज का निर्माण
जासं, सकलडीहा (चंदौली): सकलडीहा पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू के अध्ययन केंद्र में शुक्रवार
जासं, सकलडीहा (चंदौली): सकलडीहा पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू के अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को शिक्षा के महत्व व उद्देश्य के बाबत जानकारी दी गई।
प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ¨सह ने कहा शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। एक पढ़ा-लिखा व जागरूक मनुष्य सभ्य जीवन शैली को अपनाकर समाज में उचित स्थान प्राप्त करता है। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. शिव सहाय ¨सह यादव और इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वय डा. दयानिधि ¨सह यादव ने कहा कि इग्नू के माध्यम से देश-विदेश में कहीं भी बैठ कर उच्च शिक्षा हासिल की जा सकती है। अंत में बीए और एमए के प्रशिक्षुओं को शिक्षा की महत्ता व उसके प्रसार सहित महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर सत्र 2018 में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर डा. पवन ओझा, डा. अनिल तिवारी, धीरेन्द्र यादव, पप्पू पांडेय व बृजेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।