Move to Jagran APP

मुख्य इंजीनियर ने लिया रेल कारखाना का जायजा

मुख्य इंजीनियर कारखाना हाजीपुर एके सिंह ने शुक्रवार को ट्रैक मशीन शेड का निरीक्षण किया। शेड में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया तो कल पुर्जों की भी जांच पड़ताल की। मशीनों से रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। शेड के अतिथि कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:10 AM (IST)
मुख्य इंजीनियर ने लिया रेल कारखाना का जायजा
मुख्य इंजीनियर ने लिया रेल कारखाना का जायजा

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मुख्य इंजीनियर कारखाना, हाजीपुर एके सिंह ने शुक्रवार को ट्रैक मशीन शेड का निरीक्षण किया। शेड में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया तो कल पुर्जों की भी जांच पड़ताल की। मशीनों से रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। शेड के अतिथि कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

loksabha election banner

मुख्य इंजीनियर कारखाना दोपहर में शेड में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शेड में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। एक एक बिदुओं की गहनता से पड़ताल की। अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कहा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने को हर संभव प्रयास किया जाएगा। एचसी यादव, अमित कुमार गुप्ता, आरएएस यादव, विरेश कुमार पांडेय, बीके पांडेय, निर्मल सैल्हटा आदि अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.