रोज बदल रहा मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड
मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी रात में पाला कभी सुबह कोहरा। बादल छाए रहने और कभी धुंधुली धूप होने मौसम में ठिठुरन बरकरार है। बुधवार को मौसम साफ रहने के बाद गुरुवार सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बादल रहने के कारण आकाश में सूर्यदेव भी थो
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी रात में पाला, कभी सुबह कोहरा। बादल छाए रहने और कभी धुंधली धूप होने से ठिठुरन बरकरार है। गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बादल रहने के कारण आकाश में सूर्यदेव भी थोड़ी देर के लिए निकले। दिन भर चल रही हवा ने जीवन को थाम दिया है।
शुक्रवार को दिन में तीन बार मौसम का मिजाज बदला। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। अपराह्न तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रिमझिम बारिश के साथ सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। ठंड का असर इतना बढ़ गया कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बारिश और सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठंड ने बच्चों व बुजुर्गों की मुश्किल बढ़ा दी है। ये मौसम बच्चों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव डालने वाला है। इसलिए डाक्टर बच्चों के परिजन को मौसम के असर से बचाने के लिए पूरे इंतजाम करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा. मुरारी पाण्डेय ने बताया कि अगले दो दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।