विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चंदौली की आयुषी का इंडियन टीम में सेलेक्शन, चेन्नई में दिखाएंगी जलवा

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:09 PM (IST)

चंदौली की आयुषी सिंह का चयन एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है। वह ...और पढ़ें

एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चंदौली की आयुषी का हुआ सेलेक्शन।

एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चंदौली की आयुषी का हुआ सेलेक्शन।

HighLights

  1. आयुषी सिंह का एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन।

  2. वह चेन्नई में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  3. आयुषी ने पहले भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते हैं।

जागरण संवाददाता, (चंदौली)। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर धानापुर की बेटी आयुषी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विकास खंड के विशुनपुरा गांव निवासी आयुषी का चयन एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है।

वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई के करापाक्कम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयुषी की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

आयुषी इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। पांच बार राष्ट्रीय और छह बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी आयुषी का भारतीय टीम में चयन उनकी निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

अब चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।इस टूर्नामेंट में एशियाई देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्य रूप से इसमें मेजबान देश भारत समेत एशिया के विभिन्न देशों की टीमें आपस में मुकाबला करेंगी।

विशुनपुरा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की पुत्री आयुषी उत्तर प्रदेश महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम की ओर से भी कई बार खेल चुकी हैं। वर्ष 2024 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लंकर चैंपियन ट्रॉफी में उन्होंने भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया था।उनके पिता ने बताया कि ये उनकी बेटी की मेहनत और लोगो के आशीर्वाद का परिणाम है।

यह भी पढ़ें- बागपत में 10 केंद्रों पर तीन दिन होगी यूपी PET एग्जाम, 25344 अभ्यर्थी होंगे शामिल