यूपी में छात्रों को खाते में भेजी गई स्कॉलरशिप, चंदौली में लाइव प्रसारण के साथ बांटे गए छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र
चंदौली में 4,598 छात्र-छात्राओं के खातों में 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।

लाइव प्रसारण के साथ बांटे गए छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र।
HighLights
चंदौली में 4,598 छात्रों को 1.13 करोड़ रुपये से अधिक छात्रवृत्ति मिली।
छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जागरण संवाददाता, चंदौली। जिले के 4,598 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में शनिवार को छात्रवृत्ति की 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा नौ से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। जिले में कुल 113.97 लाख रुपये यानी करीब 1.14 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजे गए।
वर्गवार देखें तो ओबीसी के 2,631 विद्यार्थियों को 73.89 लाख, अनुसूचित जाति के 1,155 विद्यार्थियों को 15.17 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 492 विद्यार्थियों को 15.31 लाख और सामान्य वर्ग के 320 विद्यार्थियों को 9.60 लाख रुपये मिले।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया और पात्र विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि बृजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई समेत कई विभागों के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP अभिनंदन ने 22 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट
