सहारनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP अभिनंदन ने 22 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट
Saharanpur News: एसएसपी अभिनंदन ने सहारनपुर में 22 दारोगाओं के कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कई दारोगाओं को चौकियों की नई कमान मिली।
कुछ दारोगाओं को पुलिस लाइन भेजा गया है।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। एसएसपी अभिनंदन ने कई दारोगाओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। एक तरफ जहां कई को चौकियों की कमान दी गई है। वहीं दूसरी तरफ कई को पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसएसपी अभिनंदन ने चौकी प्रभारी बेहट रोड विमल सैनी को पठेड़ चौकी पर भेजा है। वहीं राजकमल को थाना रामपुर मनिहारान से चौकी प्रभारी आवास विकास कालोनी सदर बाजार भेजा है। संजय सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धलापड़ा थाना गंगोह, कुतुबशेर थाने में तैनात श्वेता शर्मा को चौकी प्रभारी नुमाईश कैंप थाना कोतवाली नगर, विपिन शर्मा को थाना सदर बाजार से चौकी प्रभारी मंडी समिति थाना मंडी बालेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जड़ौदा पांडा बनाया गया है।
फतेहपुर में तैनात अखिलेश कुमार को चौकी प्रभारी चंद्रनगर थाना सदर बाजार, अमनपाल सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी कैंप थाना सदर बाजार, थाना नकुड़ से सौरभ को चौकी प्रभारी मंगलौर रोड थाना देवबंद, हेमंत कुमार मावी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पिलखनी, प्रमोद कुमार को थाना तीतरो से चौकी प्रभारी तल्हेडी बुजुर्ग बनाया गया है।
रवि कुमार को बड़गांव से चौकी प्रभारी खलासी लाइन, रणवीर सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी कस्बा गागलहेडी , मोहित कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मौरा, अवधेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रणखंडी, अवनीश कुमार को पुलिस लाइन से फंदपुरी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
थाना चिलकाना में तैनात में अंकुश चौधरी को चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर, प्रेमपाल सिंह को थाना गंगोह से चौकी प्रभारी बेहट रोड, गजेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी मंडी समिति से पुलिस लाइन, सुरेंद्र राव को चौकी प्रभारी जड़ाैदा पांडा से थाना कोतवाली देहात, गौरव कुमार को चौकी प्रभारी कैंप थाना सदर बाजार से थाना तीतरो व लोकेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी मंगलौर रोड थाना देवबंद से महिला थाना भेजा गया है। एसएसपी अभिनंदन ने सभी को अपने कार्यक्षेत्रों में चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
