चंदौली की 25 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी लाइब्रेरी, गांव में रहकर तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी
चंदौली की 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण विद्यार्थी अपने गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

25 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी लाइब्रेरी।
HighLights
बरहनी की 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित।
ग्रामीण विद्यार्थी गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा तैयारी।
सरकार ने किताबें और पढ़ने का उचित माहौल उपलब्ध कराया।
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली)। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विकासखंड बरहनी की 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है।
सरकार की ओर से इन लाइब्रेरी के लिए किताबें भेजी गई हैं, जिससे विद्यार्थी अपने ही गांव में रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला ने बताया कि काजीपुर, भतीजा, मोहम्मदपुर, परेवा, ककरैत, कोदई, खुरहट, भदखरी, इमिलिया, लक्ष्मणपुर, मुड्डा, उरूर्वा, पौनी, जोगवा, पिपरी, कसवढ़, अरंगी, कम्हरिया, भैंसऊर, पिपरदाहा, रामपुर सहित कुल 25 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है।
यहां विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराई गई हैं।उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर चले जाते थे।
इसे देखते हुए सरकार की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर ही लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लाइब्रेरी में किताबों के साथ मेज-कुर्सी आदि की व्यवस्था भी की किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उचित माहौल मिल सके।
