पीडीडीयू मंडल की रेलवे कॉलोनियों में बनेंगी आरसीसी सड़कें, निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की रेलवे कॉलोनियों और मंडल मुख्यालय क्षेत्र में सड़कों व नालों के सुधार के लिए 23 ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पीडीडीयू मंडल की रेलवे कॉलोनियों में सड़कों और नालों का सुधार।
23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य जारी।
आरसीसी सड़कों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की रेलवे कॉलोनियों और मंडल मुख्यालय क्षेत्र में बदहाल सड़कों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। पीडीडीयू जंक्शन से डीआरएम कार्यालय, प्लांट डिपो, वैगन केयर सेंटर, लोको-हापर कालोनी और मानस नगर समेत कई मार्गों पर सड़क व नाला सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं।
करीब 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न योजनाओं से सड़क की गुणवत्ता सुधारने के साथ जलनिकासी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर है। पीडीडीयू जंक्शन के गेट संख्या एक से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक करीब 700 मीटर मार्ग पर बारिश से बने गड्ढों की मरम्मत पूरी हो चुकी है।
अब पूरे मार्ग पर बिटुमिन कार्पेटिंग कराई जाएगी। सड़क किनारे ड्रेनेज व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। डीआरएम कार्यालय से प्लांट डिपो तक 2.4 किलोमीटर मार्ग पर पैच मरम्मत पूरी हो गई है। इसके स्थायी सुधार के लिए करीब आठ करोड़ रुपये से आरसीसी सड़क और साइड ड्रेन बनाने की योजना है।
जीटी रोड से वैगन केयर सेंटर तक 3.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण 7.19 करोड़ रुपये से शुरू हो चुका है। आरपीएफ कालोनी, लोको कालोनी से जीटी रोड तथा यूरोपियन कॉलोनी के मुख्य नाले से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।
जीटी रोड से लोको व हापर कालोनी होते हुए डीजल कालोनी तक तीन किलोमीटर मार्ग के लिए 3.55 करोड़ रुपये की आरसीसी सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- UP Roadways Free Ticket: दिव्यांग यात्रियों को नहीं देना होगा किराया, UDID Card दिखाते ही मिलेगा मुफ्त टिकट
