यूपी में बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 35 लाख रुपये, चंदौली के 15 गांव को मिल सकता है इनाम
चंदौली में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए चयन प्रक्रिया तेज ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत चयन प्रक्रिया तेज।
चंदौली की 15 ग्राम पंचायतें सत्यापन के लिए चयनित।
विजेता पंचायतों को मिलेंगे 35 लाख रुपये तक।
जागरण संवाददाता, चंदौली। गांवों में विकास कार्यों को गति देने और बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के लिए जिले की 179 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था।
इसमें 50 अंक प्राप्त करने वाली 15 ग्राम पंचायतों को छांटकर सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। इन पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जांच के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की टीमें गठित की गई थीं।
योजना के तहत अंतिम रूप से पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इसके लिए चयनित पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और निर्धारित मानकों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
जांच के बाद मिलने वाले अंकों और पात्रता के आधार पर पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन होगा। इससे ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अधिकारियों की टीम की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद पांच ग्राम पंचायतों का चयन कर शासन को भेजा जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 35 लाख रुपये मिलेंगे।
इसी क्रम में द्वितीय 30, तृतीय 25 और चतुर्थ स्थान पर चयनित गांव को बीस लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। यह धनराशि गांव के विकास पर खर्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दशहरा के बाद बढ़ेगी ठंड, 25 अक्टूबर से गिरेगा अधिकतम तापमान; मौसम विभाग क्या कहता है?
