शादी के जाल में फंसा हरियाणा का परिवार, चंदौली में 75 हजार नकद और जेवर लेकर गायब हुई दुल्हन
हरियाणा के एक परिवार को चंदौली में शादी के नाम पर ठगा गया, जहां दुल्हन और उसके साथियों ने 75 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
हरियाणा परिवार चंदौली में शादी के नाम पर ठगा गया।
दुल्हन 75 हजार नकद और जेवर लेकर फरार हुई।
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, चंदौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को हरियाणा निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर जुलाई माह में लाखों रुपए ठगी किये जाने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके भाई की शादी बलुआ थाना क्षेत्र के युवती के साथ हुई थी।
लेकिन शादी के बाद जालसाजों के द्वारा सुनियोजित तरीके से शादी के बाद जब उसका भाई व परिवार बलुआ थाना क्षेत्र में आये तो खरीदारी व घरेलू आदि के नाम पर अलग-अलग नंबरों पर 75000 रूपये नकदी सहित लगभग दो लाख पचास हजार रूपये’ की जालसाजी कर फरार हो गये।
पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत बलुआ थाना पर दिया था लेकिन लेकिन बलुआ पुलिस द्वारा कार्रवाही न होने पर पीड़ित युवक ने लुटेरी दुल्हन गैंग व जालसाजों पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को चंदौली पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पीड़ित युवक को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
