विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन की नहर में डूबने से मौत

By mahendra dubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 24 Aug 2026 04:25 PM (IST)

चंदौली के मथेला गांव में स्कूल से लौट रहे भाई-बहन प्राची और क्षितिज की नहर में डूबने से मौत हो ...और पढ़ें

चंदौली में स्कूल से घर लौटते भाई-बहन नहर में डूबे, मौत से मचा कोहराम।

चंदौली में स्कूल से घर लौटते भाई-बहन नहर में डूबे, मौत से मचा कोहराम।

HighLights

  1. चंदौली के मथेला गांव में दुखद हादसा।

  2. स्कूल से लौटते भाई-बहन नहर में डूबे।

  3. पुलिस कर रही घटना की गहन जांच।

जागरण संवाददाता, चंदौली। मथेला गांव में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मथेला गांव निवासी चार वर्षीय प्राची कुशवाहा और उसके भाई क्षितिज कुमार स्कूल गए थे। सोमवार को दोनों भाई-बहन स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नहर के पास किसी तरह दोनों पानी में गिर गए। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को नहर से बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बच्चों की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।